Bhopal Tourist Places – भारत की हृदय नगरी झीलों के शहर भोपाल में घूमने की जगह

 

Tourist Places In Bhopal In Hindi

Key Highlights

Bhopal Places To Visit In Hindi

 

भोपाल मध्यप्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक हैं। भोपाल भारत की हृदय नगरी और मध्यप्रदेश की राजधानी है। भोपाल को प्यार से ‘झीलों का शहर’ कहा जाता है क्योंकि भोपाल शहर के मध्य में दो खूबसूरत झीलें स्थित हैं। इस शहर में फैली हरियाली और सुंदरता पर्यटकों का दिल जीत लेती है। यहां आपको खूब सारी हरियाली के साथ सुकून के पल बिताने का भी मौका मिलेगा। अपने अंदर खूबसूरती को समेटे इस शहर के आसपास ऐसी कई सारी जगह मौजूद हैं, जहां आप प्रकृति का स्पर्श महसूस कर सकते हैं। भोपाल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह अतिमनमोहक स्थान है। इस शहर में आप ऐतिहासिक स्मारकों में समृद्ध मुगल वास्तुकला का समृद्ध प्रतिबिंब भी देख सकते हैं।

 

भोपाल के टूरिस्ट प्लेस

 

वन विहार, भोपाल

वन विहार भोपाल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। भोपाल शहर में अपर लेक के पास ही वन विहार भी स्थित है। जिसे वन विहार नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। इसे एक आधुनिक प्राणी उद्यान के रूप में प्रबंधित किया जाता है जहां जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में रखा जाता है। यह जगह प्रकृति-प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है क्योंकि जानवरों को उनकी पर्यावरणीय परिस्थितियों के करीब रखा जाता है। वन विहार 4.45 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान में आपको शेर, टाईगर, नीलगाय, सांभर, शाही, जंगली सुअर, चीतल, भालू, घड़ियाल, लकड़बग्घा जैसे जंगली पशुओं और जंतुओं को देखने का मौका मिलेगा।

 

वन विहार भोपाल टाइमिंग

अप्रैल – जुलाई तक सुबह 6:00 बजे – शाम 7:00 बजे
अगस्त-अक्टूबर तक सुबह 6:30 बजे – शाम 6:30 बजे
नवंबर – 15 फरवरी तक सुबह 6:30 – शाम 6:00 बजे
16 फरवरी – अप्रैल तक सुबह 6:30 – शाम 6:30 बजे

यह प्रत्येक शुक्रवार, होली, रंगपंचमी और दिवाली पर बंद रहता है

वन विहार भोपाल एंट्री फीस

भारतीय 20 रू, विदेशी 200 रु, कैमरा 40 रू, वीडियो कैमरा 300रू

 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह भारत में सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध मानवशास्त्रीय संस्थान माना जाता है। यह संग्रहालय मानव संस्कृति और विकास को दर्शाता है। इस संग्रहालय के सजे हुए रॉक हाउसिंग और औपनिवेशिक स्वदेशी रीति-रिवाज, वास्तुकला और परंपरा प्रमुख आकर्षण हैं। यह अनोखा संग्रहालय शामला की पहाडियों पर 200 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।  इस संग्रहालय में भारतीय आदिवासियों की विविधता, सांस्कृतिक एवंम उनके आवासों को दर्शाता है। यह वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से लगभग एक किलोमीटर दूर है। यहां से बड़ा तालाब का मनोरम दृश्‍य दिखाई देता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल टाइमिंग

मार्च से अगस्त 11.00 से 6.30

सितंबर से फरवरी 10.00 से 5.30 तक

सोमवार और राष्ट्रीय छुट्टियों को छोड़कर हर दिन खुलता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय एंट्री फीस

30 रु प्रति व्यक्ति, बच्चों के लिए निःशुल्क, विदेशियों के लिए शुल्क 200 रु प्रति व्यक्ति

 

अपर लेक, भोपाल

अपर झील भोपाल के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है। अपर लेक मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में स्थित एक कृत्रिम झील है। भोपाल के पश्चिम में स्थित इस कृत्रिम झील को देश की सबसे पुरानी झील होने का खिताब प्राप्त है। भोपाल शहर में बहुत अधिक संख्या में झीले है, इसलिए भोपाल शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। अपर झील भोपाल की सबसे महत्वपूर्ण झील है जिसे आमतौर पर भोजताल के नाम से जाना जाता है। इस झील को बड़ा तालाब के नाम से भी जाना जाता है। अपर लेक के ऊपर बने ब्रिज पर पर्यटकों के लिए सेल्फी पांइट बना हुआ है। भोपाल का अपर लेक यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आर्कषण का केन्द्र बना हुआ है।

टाइमिंग:- सूर्योदय से सूर्यास्त तक

एंट्री फीस:- कोई एंट्री फीस नहीं

 

 लोअर लेक, भोपाल

निचली झील भोपाल के मुख्य पर्यटन स्थल में एक है। भोपाल शहर की दो सबसे सुंदर झीलें है, अपर लेक जिसके बारे में ऊपर बताया गया है और दूसरा लोअर लेक यहां बात करते है लोअर लेक कि जिसे छोटा तलाब के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का निर्माण 1794 में शहर की सुंदरता की स्मृति में किया गया था। इस लोअर लेक का वातावरण शालीन, शांत और मन को सुकून देने वाला है। यह लेक अपनी सुन्दरता, शालीनता के कारण भोपाल आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह लेक राजसी पहाड़ियों के बीच स्थित है।

टाइमिंग:- सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

एंट्री फीस:- निःशुल्क

 

भीमबेटका, भोपाल

भीमबेटका एक बहुत ही लोकप्रिय और ऐतिहासिक जगह है। भीमबेटका गुफाओं को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। जिसकी वजह से इसका महत्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह स्थान महाभारत के भीम के चरित्र से संबंधित है। इसलिए इसका नाम भीमबेटका पड़ा है। यह गुफ़ाएँ चारों तरफ़ से विंध्य पर्वतमालाओं से घिरी हुईं हैं। इस जगह पर एक भीम गुफा भी है। कहा जाता है इस जगह पर कभी भीम रुके हुए थे। यह जगह पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत अच्छी जगहों में से एक है।

भीमबेटका भोपाल टाइमिंग

सप्ताह के हर दिन सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

भीमबेटका भोपाल एंट्री फीस

प्रति भारतीय 10 रु, और विदेशियों के लिए 100 रु

 

गोहर महल, भोपाल

गोहर महल भोपाल का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस महल का नाम गोहर बेगम के नाम पर रखा गया है। जो भोपाल की पहली महिला शासक थी। इस महल में हर साल जनवरी फरवरी में भोपाल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस महोत्सव के टाइमिंग अगर आप भोपाल घूमने जाएंगे तो आपको यह महल काफी सजा हुआ नजर आएगा। भोपाल महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और कला प्रेमियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस महल को भोपाल की सबसे आकर्षक इमारतों में से एक माना जाता है। इस महल को हिंदू और मुगल स्थापत्य सिद्धांतों के सहज सम्मिश्रण का उपयोग करके डिजाइन और निर्माण किया गया था।

गोहर महल भोपाल टाइमिंग

सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

गोहर महल भोपाल एंट्री फीस:- निःशुल्क

 

बिरला मंदिर, भोपाल 

बिरला मंदिर भोपाल के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक है। जो अरेरा पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। इस मंदिर को इसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की मूर्ति है। भोपाल शहर का बिरला मंदिर यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत सुन्दर और परिदृश्य जगह है। यह मंदिर 7.5 एकड़ में फैला हुआ है और अच्छी तरह से बनाए हुए लॉन, बगीचों, फव्वारों और मूर्तियों से सजाया गया है। यह भव्य मंदिर जन्माष्टमी और दिवाली के उत्सव के दौरान हजारों भक्तों को आकर्षित करता है।

बिरला मंदिर भोपाल टाइमिंग

सुबह 7:00 बजे – दोपहर 12:00 बजे, दोपहर 3:00 बजे – रात 9:00 बजे

बिरला मंदिर भोपाल एंट्री फीस

कोई एंट्री फीस नहीं

 

भारत भवन, भोपाल 

भारत भवन भोपाल के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। भारत भवन का निर्माण बड़ी झील के ऊपर हुआ है। जिसका गुबंद दूर से देखने पर हीरे की चमकती हुई अंगुठी के समान प्रतीत होता है। इसमें एक आर्ट गैलरी है, जो कई शानदार कलाकृतियों से सजी है। यह भवन भोपाल शहर घूमने आने वाले पयटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस भवन की स्थापना 13 फ़रवरी, 1982 को हुई थी। यह भवन मुख्य रूप से प्रदर्शन कला और दृश्य कला का केंद्र है। इस भवन में अनेक रचनात्‍मक कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। भारत भवन विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके आस-पास का प्राकृतिक सौंदर्य इसे और भी ज्यादा भव्य बनाता है।

भारत भवन, भोपाल टाइमिंग

दोपहर 2 बजे – रात 8 बजे (फरवरी – अक्टूबर),

दोपहर 1 बजे – शाम 7 बजे (नवंबर – जनवरी),

सोमवार को बंद रहता है

भारत भवन, भोपाल एंट्री फीस

व्यक्ति के लिए 10 रु और शुक्रवार को निःशुल्क प्रवेश

 

शौकत महली, भोपाल

शौकत महली भोपाल के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। यह महल भोपाल शहर के बिलकुल बीचोबीच स्थित है। यह जगह पर्यटकों द्वारा भोपाल में सबसे अधिक बार देखा जाने वाला स्थान है। इस महल का निर्माण 1830 के दशक में भोपाल की पहली पूर्ण महिला शासक सिकंदर जहां बेगम की शादी के उपहार के रूप में किया गया था। इस महल के हरे-भरे बाग-बगीचे इस सुंदर इमारत को चार चाँद लगा देते है। कई बार शाम के टाइमिंग बगीचों में विशेष कव्वाली कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। जो कि देश- विदेश के पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। इस महल की वास्तुकला में इंडो-इस्लामिक और यूरोपीय शैलियों का एक अनूठा मिश्रण दिखाई पड़ता है।

टाइमिंग :- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, शुक्रवार को बंद

एंट्री फीस :- निःशुल्क

 

मोती मस्जिद, भोपाल 

मोती मस्जिद भोपाल के के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल में एक है। मोती मस्जिद की वास्तुकला बहुत ही सुन्दर और मनमोहक है। भोपाल शहर की मोती मस्जिद का निर्माण संगमरमर के पत्थर और लाल रंग के पत्थरों से हुआ है। यह मस्जिद अपने वास्तुकला की भव्यता को दर्शाती है। इस मस्जिद की डिजाइन दिल्ली की जामा मस्जिद से मिलती-जुलती है इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल का निर्माण भोपाल की कुदुसिया बेगम की बेटी सिकंदर जहां बेगम ने वर्ष 1860 में करवाया था। इस मस्जिद में हर साल हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते है।

टाइमिंग :- सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

 

ताज-उल-मस्जिद, भोपाल 

ताज-उल-मस्जिद भोपाल के टॉप टूरिस्ट प्लेस में एक है। यह मस्जिद भारत की सबसे विशाल मस्जिदों में एक है। और एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद का निर्माण भोपाल की शासक शाहजहां बेगम ने करवाया था। इस मस्जिद की वास्तुकला में इस्लामी और मुगल शैली में निर्मित की गई है। इस मस्जिद पर तीन गुंबद बनाए गए हैं और दो बड़ी मीनार बनाई गई हैं। इस मस्जिद में दूर-दूर से कई श्रद्धालु नमाज अदा करने आते हैं। यह मस्जिद मुगल और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का शानदार मिश्रण दर्शाती है।

टाइमिंग :- प्रतिदिन सुबह 6.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

 

भोजपुर मंदिर, भोपाल

भोजपुर मंदिर भोपाल के टॉप पर्यटन स्थल में एक है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में वेत्रवेती नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर का नाम राजा भोज के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने कभी मंदिर के आसपास के क्षेत्र पर शासन किया था। यह मंदिर बेतवा नदी के दाहिने ओर एक ऊँची पहाड़ी पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण केवल एक रात में ही करना था। ऐसे में सूर्योदय तक मंदिर पूरा नहीं हो पाया और इस वजह से आज तक यह मंदिर अधूरा ही है। इसे लेकर यह भी मान्यता है कि मंदिर में मौजूद शिवलिंग विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है। यह मंदिर भोपाल से 32 किमी दूर स्थित है।

मंदिर खुलने का टाइमिंग :- प्रातः 06:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक

 

शौर्य स्मारक, भोपाल 

शौर्य स्मारक भोपाल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह स्मारक भोपाल शहर के केंद्र में अरेरा पहाड़ी पर स्थित है। शौर्य स्मारक लगभग 12.67 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ एक भव्य स्मारक है। यह स्थान एक सार्वजनिक पार्क के रूप में बनाया गया हैं। यहाँ भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। शौर्य स्मारक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। शौर्य स्मारक भोपाल शहर का प्रसिद्ध स्थल है। यह स्मारक आपके मन में देशभक्ति की भावना जगा देगी। यहां पर आपको एक स्तंभ देखने मिलेगा। ये हमारे वीर सैनिकों के लिए समर्पित हैं। जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। यहां बने 62 फुट ऊँचे स्तंभ में सैनिकों के नाम के शिलालेख बने हुए हैं।

शौर्य स्मारक भोपाल टाइमिंग

दोपहर 12 बजे से शाम के 7 बजे तक

(बुधवार के दिन छुट्टी)

शौर्य स्मारक भोपाल एंट्री फीस

10 रूपये प्रति व्यक्ति

 

जनजातीय संग्रहालय, भोपाल 

जनजातीय संग्रहालय भोपाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 6 जून 2013 को जनजातीय विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय कभी-कभी टॉक शो, कविता, गायन, फिल्म और नृत्य जैसे सांस्कृतिक रूपों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन करता है। यह कलात्मक प्रदर्शन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है क्योंकि यह आदिवासी रीति-रिवाजों, रीति-रिवाजों, पूजा के तरीकों आदि के बारे में जागरूकता पैदा करता है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आदिवासी विरासत को प्रदर्शित करता है। यह संग्रहालय का डिज़ाइन प्रकृति के साथ सद्भाव और जुड़ाव की भावना पैदा करता है।

जनजातीय संग्रहालय, भोपाल टाइमिंग

सुबह 12:00 बजे से रात 8:00 बजे तक

जनजातीय संग्रहालय, भोपाल एंट्री फीस

प्रति व्यक्ति 10 रुपये है और तस्वीरें खींचने के लिए 50 रुपये    

 

डीबी सिटी मॉल, भोपाल 

डीबी सिटी मॉल भोपाल शहर के मध्य प्रदेश राज्य के सबसे बड़ा मॉल है और यह एशिया के सबसे बड़े मॉल में से एक भी है। इस मॉल का वॉटर बॉल बच्चों के लिए प्रसिद्ध है। यह मॉल भोपाल में शॉपिंग लोगों के लिए सबसे मशहूर जगह है। इस मॉल का उद्घाटन 2010 में हुआ था। भोपाल शहर के मध्य में स्थित इस शॉपिंग मॉल में सात लंगर दुकानें, लगभग 150 शोरूम, 6-स्क्रीन फन रिपब्लिक मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र हैं। यह मॉल भोपाल में होशंगाबाद रोड पर महाराणा प्रताप नगर के पास स्थित है और 13 लाख वर्ग फुट फ्लोर स्पेस में फैला हुआ है। यह न केवल स्थानीय लोगों की सेवा करता है बल्कि देश भर और विदेशों से पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।

डीबी सिटी मॉल भोपाल टाइमिंग

प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से रात 10.30 बजे तक

 

क्रिसेंट वाटर पार्क, भोपाल 

क्रिसेंट वाटर पार्क भोपाल सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। भोपाल में मौजूद क्रिसेंट वाटर पार्क एक फेमस वाटर पार्क है। यह पार्क बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। खासकर वीकेंड में यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। इस शानदार पार्क में बच्चों के लिए एक अलग से पार्क भी बनवाया गया है। इस पार्क में ट्विस्टिंग, टर्निंग, स्प्लेशिंग स्लाइड रेन, डांस फ्लोर, और वॉटरफॉल डांस जैसी कई एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जगह अपने दोस्तों और परिवार के साथ टाइमिंग बिताने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

क्रिसेंट वाटर पार्क, भोपाल टाइमिंग

सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

क्रिसेंट वाटर पार्क, भोपाल  एंट्री फीस:- 650 रूपये

 

सैर सपाटा, भोपाल 

सैर सपाटा भोपाल का एक प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थान है, जो भोपाल में बड़ी झील के किनारे स्थित है। सैर सपाटा भोपाल का फेमस पिकनिक स्पॉट भी है। यह एक महत्वपूर्ण मनोरंजन क्षेत्र है, जिसका उद्घाटन 29 सितंबर 2011 को हुआ था। यह लगभग 24 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। भोपाल में शाम बिताने का यह एक अच्छा तरीका है। सैर सपाटा में घूमने के लिए न केवल बच्चे बल्कि बडे-बुजुर्ग भी लालायित रहते हैं। आप यहाँ शिकारा बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर जंगल ट्रेल है। जहां पर आप घूम सकते हैं। यहाँ का वातावरण बहुत ही खूबसूरत लगता हैं। शाम के टाइमिंग यहाँ पर लोग अपनी दिन भर की थकान मिटाने और स्वादिस्ट भोजन का मजा लेने आते है।

सैर सपाटा, भोपाल टाइमिंग

सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

सैर सपाटा, भोपाल एंट्री फीस

वयस्क: 20 रूपये, बच्चे: INR 10

 

राज्य संग्रहालय, भोपाल 

राज्य संग्रहालय मध्य प्रदेश के लोकप्रिय संग्रहालयों में से एक है।। यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य में श्यामला पहाड़ियों में स्थित है। यह संग्रहालय राज्य की संस्कृति के साथ-साथ बेहतरीन कला को भी प्रदर्शित करता है। इस राज्य संग्रहालय का एक आकर्षक इतिहास है जो अपनी विरासत को संरक्षित करने के लिए राज्य के समर्पण को दर्शाता है। राज्य के समृद्ध ऐतिहासिक संग्रह को देखने के बाद पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह संग्रहालय वास्तुकला के खूबसूरत नमूनों में से एक है। इस संग्रहालय में मुख्य प्रदर्शन बहुमूल्य कलाकृतियाँ हैं।

राज्य संग्रहालय, भोपाल टाइमिंग

मंगलवार-रविवार सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (सोमवार बंद)

राज्य संग्रहालय, भोपाल  एंट्री फीस

भारतीयों के लिए 10 रु. विदेशियों के लिए 100, और रु. कैमरे के लिए 50 रु

 

केरवा डैम, भोपाल 

केरवा डैम भोपाल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं। यह जगह भोपाल में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यह मुख्य शहर से 15 किमी दूर पर स्थित है। केरवा बांध आराम करने और नौकायन करने, पक्षियों को देखने या चारों ओर की हरी-भरी हरियाली में एक छोटी सी पिकनिक मनाने के लिए सुंदर जगह है। यह स्थल पूरे मध्य प्रदेश और भारत के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह जगह लोगों को अपनी प्राकृतिक सुंदरता से आकर्षित करता है। चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता को कैद करने के लिए कैमरा ले जाना न भूलें।

केरवा डैम भोपाल टाइमिंग

सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक

 

मनुआभान टेकरी, भोपाल

मनुआभान टेकरी भोपाल मुख्य पर्यटन स्थल में से एक है। इस टेकरी की इतिहास 150 साल से भी अधिक पुराना है। मनुआभान टेकरी मंदिर के नाम से काफी मशहूर है। इस ऊंची पहाड़ी से पूरा भोपाल शहर नजर आता है। जो दिखने में बेहद खूबसूरत है और आपको अपनी ओर आकर्षित करता है ऊपर से बड़ा तालाब और VIP रोड और भी सुन्दर दिखाई पड़ता है। टेकरी करीब 550 मीटर ऊंचाई पर है। आपको ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों और रोप-वे से पंहुचा जा सकता है। पहाड़ी से दृश्य मनमोहक है, जिसमें हरी-भरी हरियाली और नीचे फैला हुआ भोपाल शहर है। यह टेकरी भोपाल शहर के लाल घाटी में स्थित है।

मनुआभान टेकरी भोपाल टाइमिंग

सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

 

कान्‍हा फन सिटी, भोपाल 

कान्‍हा फन सिटी भोपाल के बेस्ट पर्यटन स्थलों में एक है। कान्हा फन सिटी भोपाल शहर में स्थित एक मनोरंजन और वाटर पार्क है, जिसका उद्घाटन 2000 में किया गया था। यह भोपाल से लगभग 14 किलोमीटर दूर है। इस पार्क में रोमांच और पानी की सवारी की एक विस्तृत श्रृंखला है जहाँ आप अपने पूरे परिवार के साथ घूम सकते है। इस पार्क में थीम पार्टी और कॉरपोरेट पार्टी आदि का भी आयोजन होता है। यह शानदार पार्क लगभग 25 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। गर्मी के मौसम में यहां हर रोज हजारों लोग मस्ती और धमाल करने पहुंचते हैं। इस पार्क को सबसे अच्छे और सबसे पुराने वाटर पार्क में से एक माना जाता है।

टाइमिंग:- हर दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

एंट्री फीस:- 400 रुपये

 

उदयगिरि गुफाएँ, भोपाल 

उदयगिरि गुफाएँ भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। उदयगिरि की ये गुफाएँ भारत के सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल हैं और भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक हैं। यह गुफा लगभग एक मीटर गहरी, 6.5 मीटर लंबी और लगभग 4 मीटर ऊंची एक बड़ी खुली हुई गुफा है। उदयगिरि गुफाएँ कलात्मक प्रतिभा और धार्मिक विविधता का एक आदर्श उदाहरण हैं। ये गुफाएं गुप्त काल की मानी जाती हैं। यह गुफा 20 गुफाओं से मिलकर बनी एक प्राचीन संरचना है। जो की हिन्दू और जैन धर्म से संबंधित है।

उदयगिरि गुफाएँ भोपाल टाइमिंग

सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

 

साँची का स्तूप, भोपाल 

साँची का स्तूप भोपाल सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्तूप भोपाल से 46 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्तूप एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है, जो मौर्य काल का है। यह स्तूप भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले के सांची कस्बे में एक पहाड़ी की चोटी पर है। इसका निर्माण मूल रूप से भारत के महान सम्राट अशोक ने करवाया था, जिन्होंने मौर्य वंश की शुरुआत की थी। सांची स्तूप बौद्धों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व और एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। सांची का मुख्य आकर्षण महान स्तूप है। यह स्तूप पूरी दुनिया में मशहूर है। हर कोई साँची स्तूप को देखने के लिए इस जगह पर आता है। साँची स्तूप में एक या दो नहीं बल्कि तीन स्तूप शामिल हैं।

साँची भोपाल टाइमिंग:- प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक

साँची भोपाल एंट्री फीस:- भारतीयों के लिए 30 रु प्रति व्यक्ति, विदेशियों के लिए 500 रु प्रति व्यक्ति

 

भोपाल की अन्य घूमने लायक जगह

इन सब के अलावा भी भोपाल में घूमने के लिए कई आकर्षित जगह है, जहां घूम सकते है। जैसे जामा मस्जिद, पुरातत्व संग्रहालय, बोरी वन्यजीव अभयारण्य, रानी कमलापति पैलेस, ताज-उल-मस्जिद, भोजपुर मंदिर, शौर्य स्मारक, जनजातीय संग्रहालय, सरदार मंजिल, डीबी सिटी मॉल, क्रिसेंट वाटर पार्क, सैर सपाटा जैसी जगहें है जहाँ आप घूम सकते है।

 

भोपाल में शॉपिंग

भोपाल के शॉपिंग बाजार में पर्स, बैग, शॉल आदि खरीद सकते हैं। रेशम, साटन, पश्मीना जैसे उत्तम कपड़े यहां सरकारी संचालित एम्पोरियम और निजी शोरूम में बेचे जाते हैं। जो सभी सिटी बाजार में आसानी से और कम दामों पर मिल जाते है। न्यू मार्केट भोपाल शहर के बीच में स्थित है। जहाँ से शॉपिंग कर सकते हैं। न्यू मार्केट के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ उचित मूल्य पर समान मिलता है।

 

भोपाल के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

भोपाल के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन में आपको कई प्रकार के स्वादिष्ट पकवान मिल जायेगे। जैसे, भोपाली गोश्त कोरमा, मावा बाटी, चक्की की शाक, बिरयानी पिलाफ, रोगन जोश, सीख कबाब, भुट्टे की कीस, पोहा जलेबी, इंदौरी नमकीन और दाल बाफला। इस शहर में खाने की बहुत सारी वैरायटी है और जब बात मिठाइयों की हो तो इमरती भोपालियों के बीच मशहूर मिठाइयों में से एक है।

 

भोपाल जाने का उचित समय

आप भोपाल की यात्रा साल के किसी भी महीने कर सकते है। लेकिन भोपाल घूमने का सबसे अच्छा टाइमिंग नवंबर से मार्च तक के टाइमिंग को माना जाता है। ठंडे महीनों के दौरान भोपाल की यात्रा का टाइमिंग अधिक आरामदायक होता है। जुलाई से अगस्त तक भोपाल में बारिश का मौसम रहता है इस दौरान भोपाल में घूमने जाने से बचना चाहिए।

 

भोपाल कैसे पहुँचे?

भोपाल शहर मध्यप्रदेश राज्य में है। भोपाल जाने के लिए अलग-अलग साधन हैं। भोपाल शहर रेल, सड़क और हवाई मार्ग से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप किसी भी मार्ग द्वारा आसानीपूर्वक भोपाल पंहुच सकते हैं। भोपाल पहुंचने का तरीका इस प्रकार है:-

 

भोपाल फ्लाइट से कैसे पहुँचे?

भोपाल शहर में राजा भोज एयरपोर्ट है। जो भोपाल शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। इस एयरपोर्ट का नाम राजा भोज के नाम पर रखा गया है। इस एयरपोर्ट से दिल्‍ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, रायपुर के लिए एयर इंडिया, स्पाइस जेट एवंम अन्य निजी एयरलाइन्स कंपनियों की नियमित उड़ान सेवाएं उपलब्ध है।

 

रेल द्वारा भोपाल कैसे पहुँचे?

भोपाल शहर ट्रेन से यात्रा करना सुविधाजनक तरीका है। भोपाल शहर में कई रेलवे स्टेशन हैं जैसे भोपाल जंक्शन, बैरागढ़ स्टेशन, दीवानगंज स्टेशन, हबीबगंज स्टेशन और निशातपुरा स्टेशन। भोपाल जंक्शन भोपाल की सेवा करने वाला और इसे भारत के प्रमुख हिस्सों से जोड़ने वाला प्राथमिक रेलवे स्टेशन है। भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन शहर के केंद्र के काफी करीब स्थित है जो केवल 2 किलोमीटर दूर है। अपने वांछित गंतव्य पर पंहुचने के लिए बस, टुक टुक, कैब या निजी टैक्सी जैसे परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग कर सकते है।

 

सड़क मार्ग से भोपाल कैसे पहुंचे?

मुंबई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, आगरा आदि आसपास के शहरों से आने वाले लोगों के लिए सड़क मार्ग से भोपाल की यात्रा करना एक सुविधाजनक विकल्प है क्योंकि इन शहरों से भोपाल मार्ग काफी सुंदर है। आकर्षक मार्ग, समतल राजमार्ग और कम दूरी के कारण ऐसे शहरों से सड़क यात्राएं काफी सुंदर और आनंददायक होती हैं।

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

Bhopal Sightseeing Places In Hindi
Bhopal Tourist Attractions In Hindi
Bhopal Tourist Point In Hindi
Bhopal Tourist Spot In Hindi
Places Of Interest In Bhopal In Hindi
Places To Visit In Bhopal City In Hindi
Things To Visit In Bhopal In Hindi
Tourist Destination In Bhopal In Hindi
Best Tourist Places In Bhopal In Hindi
Bhopal Famous Places In Hindi
Bhopal Ghumne Ki Jagah In Hindi
Bhopal Tourism In Hindi
Important Places In Bhopal In Hindi
Picnic Spot Near Bhopal In Hindi
Places Near Bhopal To Visit In Hindi
Places Of Interest Near Bhopal In Hindi
Places To Go Near Bhopal In Hindi
Places To See Near Bhopal In Hindi
Places To Visit In Bhopal With Friends In Hindi
Top 10 Places To Visit In Bhopal In Hindi
Tourism Near Bhopal In Hindi
Tourist Attractions Near Bhopal In Hindi
Tourist Spot Near Bhopal In Hindi
Best Place To Visit In Bhopal In Hindi
Best Places Near Bhopal In Hindi
Best Places To Visit In Bhopal For Couples In Hindi
Best Places To Visit Near Bhopal
Bhopal City Tourist Places
Bhopal Ke Pass Ghumne Ki Jagah
Bhopal M Ghumne Ki Jagah
Bhopal Mai Ghumne Ki Jagah
Bhopal Mein Ghumne Ki Jagah
Bhopal Near Tourist Places
Bhopal Sightseeing
Bhopal Tour
Bhopal Tourist Places Near Me
Bhopal Tourist Places Near Railway Station
Bhopal Travel Places
Ghumne Ki Jagah Bhopal
Ghumne Ki Jagah In Bhopal
Hill Stations Near Bhopal
Madhya Pradesh Tourism Bhopal
Mp Tourism Bhopal
Must See Places In Bhopal
Must Visit Places In Bhopal
Nearby Places To Visit In Bhopal
Picnic Spot In Bhopal
Places To Explore In Bhopal
Places To See Around Bhopal
Places To Visit Around Bhopal
Places To Visit In And Around Bhopal
Places To Visit In Bhopal At Night
Places To Visit In Bhopal For Couples
Places To Visit In Bhopal Near Railway Station
Places To Visit Near Bhopal Within 100 Km
Places To Visit Near Bhopal Within 200 Km
Places To Visit Near Bhopal Within 50 Km
Places Visit In Bhopal
Top Places To Visit In Bhopal
Tourist Places Around Bhopal
Tourist Places In And Around Bhopal
Tourist Places In Bhopal City
Tourist Places In Bhopal Madhya Pradesh
Tourist Places In Bhopal Near Railway Station
Tourist Places Near Bhopal Within 100 Km
Tourist Places Near Bhopal Within 20 Km
Tourist Places Near Bhopal Within 200 Km
Tourist Places Near Bhopal Within 300 Km
Tourist Places Near Bhopal Within 50 Km
Visiting Places Bhopal
भोपाल टूरिस्ट प्लेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *